फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: केजरीवाल ने आई पैक से किया करार, विधानसभा चुनावों में लेंगे पीके की मदद

Tue, 03 Dec 2024 11:36 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल स्वयं भी यह मानकर चल रहे हैं कि इस बार दिल्ली की सियासी हवा बदली हुई है। इस बार दिल्ली में उनके लिए कठिनाई बढ़ गई है। विशेषकर शराब घोटाले और शीश महल विवाद से केजरीवाल की छवि को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की संस्था आई पैक से करार किया है। इसके अंतर्गत आई पैक दिल्ली चुनावों के पहले अरविंद केजरीवाल की छवि मजबूत बनाने का काम करेगी। प्रशांत किशोर स्वयं अब राजनीति में आ गए हैं। वे एक पार्टी बनाकर बिहार की राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन उनकी संस्था आई पैक अब भी विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए काम करती है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल स्वयं भी यह मानकर चल रहे हैं कि इस बार दिल्ली की सियासी हवा बदली हुई है। इस बार दिल्ली में उनके लिए कठिनाई बढ़ गई है। विशेषकर शराब घोटाले और शीश महल विवाद से केजरीवाल की छवि को करारा झटका लगा है। ऐसे में केजरीवाल को भी अपनी छवि को लेकर चिंता हो गई है। वे अपनी पुरानी छवि को पाने के लिए एक बार फिर संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

आई पैक विशेष तरीके से अपने राजनीतिक दलों के लिए छवि निर्माण का काम करती है। वह जिस राजनीतिक दल के लिए काम करती है, उनके लिए ऐसे राजनीतिक कार्यक्रम तैयार करती है जो जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रशांत किशोर ने ही चाय पर चर्चा कार्यक्रम चलाया था जो बहुत लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद ही प्रशांत किशोर अचानक भारतीय राजनीति में चुनाव  लड़ाने के अखाड़े में बड़े नाम बनकर उभरे थे।
विज्ञापन


अब तक वे भाजपा, कांग्रेस, जेडीयू और तृणमूल कांग्रेस सहित दक्षिण भारत के भी कई राजनीतिक दलों के लिए काम कर चुके हैं। वे कहीं पर सफल तो कहीं पर असफल रहे हैं लेकिन उनका आई पैक एक बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। अरविंद केजरीवाल के लिए उनकी पारी कितनी सफल रहेगी, यह देखने वाली बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें