फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यादेश लाकर सीलिंग रुकवाएं प्रधानमंत्री, नहीं तो करोड़ों लोग हो जाएंगे बेरोजगार : केजरीवाल

Wed, 28 Nov 2018 09:24 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे एक अध्यादेश लाकर सीलिंग को रोकें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इससे राजधानी के करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह बात बुधवार को दिल्ली के मटियाला इलाके में सीलिंग पर हुई एक महापंचायत में कही। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीलिंग के नाम पर हजारों दुकानें सील कर दी गई हैं। दुकानों के बाद फैक्ट्रियों को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है और कुछ घरों को भी सील करने का नोटिस आ गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरीके से चलता रहा तो एक दिन पूरी दिल्ली को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की बहानेबाजी न करे क्योंकि सभी जानते हैं कि दिल्ली में केंद्र सरकार का कानून चलता है, इसलिए वह सीलिंग की जिम्मेदारी लेने से नहीं बच सकती। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कानून बनाने में समय लगेगा, परंतु केंद्र सरकार के एक अध्यादेश से सीलिंग रुक जाएगी। अध्यादेश के बाद सरकार आसानी से दिल्ली में बनी दुकानों, फैक्ट्रियों को रेगुलराइज़ करने या इसका कोई और समाधान निकालने पर काम कर सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह छोटे-गरीब दुकानदारों को हटाकर वालमार्ट और अमेज़न जैसी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लाना चाहती है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सीलिंग करवाती है और दूसरी तरफ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी एक घर की सीलिंग तोड़कर जनता से हमदर्दी का नाटक करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें