फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने कहा- एक भी कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से न करें इनकार

Thu, 15 Apr 2021 09:26 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के अस्पतालों में पर्याप्त जगह
  • लोग किसी विशेष अस्पताल में ही भर्ती होने के लिए आग्रह न करें
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के किसी एक भी मरीज को अस्पताल से वापस नहीं लौटाया जाना चाहिए। जिनका संक्रमण गंभीर स्थिति का है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक है, उन्हें अस्पताल से बेड्स की कमी की बात कहकर वापस नहीं किया जाना चाहिए। अगर किसी अस्पताल में जगह नहीं है तो मरीज को किसी अन्य नजदीकी अस्पताल में भेजा जाना चाहिए, लेकिन किसी के भी स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी भर्ती होने की जिद न करें। जिन्हें बहुत आवश्यक है, वही मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज कराएं। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राजधानी में सप्ताहांत में लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग किसी अस्पताल विशेष में ही भर्ती होने के लिए दबाव न डालें। उन्हें जहां भी जगह मिले, वहीं पर भर्ती होकर इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजधानी में पर्याप्त संख्या में बेड्स उपलब्ध हैं और सरकार लगातार बेड्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है।

अस्पतालों के आसपास के होटलों, बैंक्वेट हॉल्स को भी अस्थायी अस्पतालों में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और सबका उचित इलाज किया जाएगा। केजरीवाल ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि दिल्ली कोरोना एप पर खाली बेड्स की जानकारी सही समय पर अपडेट होती रहनी चाहिए, जिससे खाली बेड्स के बारे में किसी को कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सरकार से लगातार बातचीत चल रही है और इस समय पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन की डोज लोगों के लिए उपलब्ध है और इसके लिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री का यह बयान इस अर्थ में अहम है कि इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो गई है और इसकी कालाबाजारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया जो इस तरह की कालाबाजारी में लिप्त है तो उसे कानूनी प्रक्रियाओं के मुताबिक कड़ा दंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें