फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सूरत पहुंचे अरविंद केजरीवाल, नव निर्वाचित पार्षदों से की मुलाकात, भाजपा पर किया हमला

Fri, 26 Feb 2021 12:56 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जनता का धन्यवाद देने और नव निर्वाचित पार्षदों से मुलाकात करने के लिए सूरत पहुंचे हैं। पार्टी ने पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे और 27 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने सूरत में कांग्रेस को पटखनी दी और यहां नंबर दो की पार्टी बन गई है। वहीं छह नगर निगमों में सत्तारूढ़ भाजपा को 576 में से 483 पर जीत मिली है। वहीं सूरत में भाजपा को 93 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


यहां नव निर्वाचित पार्षदों से मुलाकात के बाद आप संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'मैं चुनाव परिणाम के बाद पिछले कुछ दिनों से भाजपा और कांग्रेस के बयान सुन रहा हूं। वे हैरान हो गए, थोड़ा डर गए। हम समझ गए हैं कि वे आपसे या आप से नहीं डरते हैं। वे उन लोगों से डरते हैं, जिन्होंने हमें वोट दिया है।'

भाजपा पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा, 'पिछले 25 साल से भाजपा यहां क्यों शासन कर रही है? ऐसा नहीं है कि वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। बहुत सारे मुद्दे हैं। देश भर के राज्यों में अलग-अलग दल सत्ता में आते हैं लेकिन यहां केवल एक ही पार्टी शासन कर रही है। आप 27 कॉरपोरेटर में से किसी के पास भाजपा वालों का फोन आया? फोन आएगा, वो योजना बना रहे हैं। अगर हमारी पार्टी से एक भी आदमी टूटकर वहां चला गया तो भाजपा वाले कहेंगे कि देखो ये भी वैसे ही निकले।'
विज्ञापन

 

केजरीवाल ने आगे कहा, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अन्य दलों को नियंत्रण में रखा हुआ है। उन्हें कुछ भी बताने वाला कोई नहीं है, वे जो चाहते हैं उसे कर रहे हैं। पहली बार जब कोई उनकी आंखों में आंखे डालकर देखने के लिए आया था, तो आप लोगों ने उसका सम्मान किया था। आपको सूरत की जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है, सदन के अंदर उनकी नानी याद दिला देना लेकिन कोई गलत काम नहीं होने देना। अब भाजपा वाले कुछ गलत काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी का विपक्ष आ गया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें