फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Meeting: ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे ने की केजरीवाल से मुलाकात, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर हुई चर्चा

Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ममता बनर्जी के साथ शिष्टाचार भेंट में देश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिवसेना नेताओं के साथ बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, उन्हें अपने आवास पर इन नेताओं की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Meets Mamata Banerjee and Uddhav Thackeray - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दल एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच मंगलवार को दिल्ली में होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात की। ये दोनों नेता इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हैं।

विज्ञापन



नेताओं से मुलाकात के दौरान उच्च सदन और निम्न सदन की सोमवार की कार्यवाही के साथ ही देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। खास बात यह कि मुलाकात उस वक्त हुई है, जब केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजा है। आप संयोजक केजरीवाल की तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के साउथ एवेन्यू स्थित आवास पर करीब पौन घंटे तक मुलाकात चली। बैठक के बाद बाहर जाते समय केजरीवाल ने कोई टिप्पणी नहीं की। इसके बाद केजरीवाल ने अपने आवास पर शिवसेना नेता उद्धव के अलावा आदित्य ठाकरे, संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर नेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि ममता दीदी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे देश के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं, दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपने आवास पर शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं शिवसेना के अन्य नेताओं की मेहमाननवाजी का मौका मिला। 

राजनीतिक विश्लेषकों का इस मुलाकात पर कहना है कि विपक्ष इंडिया गठबंधन पर चर्चा कर रहा है। इसमें सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी भूमिका तलाश रही हैं। इस कड़ी में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें