केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके पहले भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए कहा है, लेकिन अब तक दिल्ली सरकार ने लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं लेने दिया है।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दारू बेचने में और शराब नीति बनाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। इसकी बजाय उन्हें दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने में रुचि लेनी चाहिए। इससे लोगों को ज्यादा लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा के सभी सात सांसदों ने दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए अदालत का रुख कर रखा है। अदालत ने इस पर दिल्ली सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर रखा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके पहले भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए कहा है, लेकिन अब तक दिल्ली सरकार ने लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं लेने दिया है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल भारत के उन तीन चुनिंदा राज्यों में शामिल हैं जहां लोगों को राज्य सरकारों की दखल के कारण लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल-आतिशी मारलेना की सरकार ने दावा किया है कि उनकी स्वास्थ्य योजनाएं केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं से बेहतर हैं। यही कारण है कि वे चाहते हैें कि उनकी योजनाओं के अंतर्गत लोगों का इलाज किया जाए। लेकिन भाजपा ने कहा है कि यदि लोग आयुष्मान योजना का कार्ड बनाकर दिल्ली के किसी हाई क्लास अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं तो इसमें केजरीवाल को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस पर राजनीति तेज हो गई है।