फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20:  गोवा में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का दूसरा टाउनहॉल, जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Mon, 24 Aug 2026 09:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टॉउनहॉल गोवा में करेंगे। मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होने वाले टॉउनहॉल में बड़ी संख्या में ई-20 से प्रभावित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा में ई20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउन हॉल करेंगे। यह कार्यक्रम मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर तीन बजे होगा। केजरीवाल के मुताबिक, टाउन हॉल में ई20 पेट्रोल से प्रभावित लोग शामिल होकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करेंगे। केजरीवाल ने लोगों से ई20 के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग 7669803441 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। सोमवार को गोवा में प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ई20 पेट्रोल की वजह से लोगों के वाहनों के इंजन और फ्यूल सिस्टम खराब हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है।

विज्ञापन


गन्ने को इथेनॉल के लिए डाइवर्ट करने का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि करीब 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल उत्पादन के लिए डाइवर्ट किया गया है। उनके मुताबिक, इसका असर चीनी की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि 31 जुलाई को चीनी 45 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 70 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इथेनॉल के लिए गन्ना डाइवर्ट करने से पहले यह आकलन करना चाहिए था कि इससे चीनी की उपलब्धता पर कितना असर पड़ेगा और कमी होने पर इसकी भरपाई कैसे होगी।

विदेशी मुद्रा बचाने के दावे पर सवाल
केजरीवाल ने कहा कि सरकार का दावा था कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा बचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उसी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल चीनी और मक्का आयात करने में हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीनी महंगी हो रही है और दूसरी तरफ E20 पेट्रोल की वजह से लोगों के वाहन खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने फैसले के नतीजों का आकलन किए बिना इसे जनता पर लागू किया है। उन्होंने लोगों से मंगलवार के टाउन हॉल में पहुंचकर अपनी बात रखने और E20 के मुद्दे पर सरकार के सामने सामूहिक रूप से अपनी मांग रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें