फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ही नहीं हार्दिक पटेल समेत ये नेता भी हो चुके हैं 'थप्पड़ कांड' के शिकार

Sat, 04 May 2019 07:01 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारा गया थप्पड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया।  

विज्ञापन


केजरीवाल पर इससे पहले भी हमले हो चुके हैं। उनपर थप्पड़ के साथ-साथ जूते, चप्पल, स्याही और अंडों की भी बरसात हो चुकी है। हालांकि, इस मामले में केजरीवाल अकेले नेता नहीं हैं। केजरीवाल के साथ हार्दिक पटेल, शरद पवार और प्रशांत भूषण जैसे नेता भी थप्पड़ खा चुके हैं।  

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब एक ऑटो चालक ने उन्हें थप्पड़ जड़ा था। केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति अपने हाथ में एक माला लिए हुए था। उसने जीप पर सवार होकर पहले केजरीवाल को माला पहनाई और फिर थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

हार्दिक पटेल को मंच पर चढ़कर थप्पड़ मारता शख्स - फोटो : एएनआई
हाल ही में हार्दिक पटेल को भी एक व्यक्ति ने एक कार्यक्रम में थप्पड़ जड़ा था। 19 अप्रैल को हार्दिक गुजरात की सुरेंद्र नगर लोकसभा सीट के लिए एक रैली में चुनाव प्रचार कर रहे थे।  पटेल ने इस घटना के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह उनकी हत्या की कोशिश थी। दूसरी तरफ, भाजपा ने कहा कि इस घटना का उनसे कुछ लेना-देना नहीं है और यह सब कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों में सहानुभूति बटोरने के लिये किया गया नाटक है।

शरद पवार को थप्पड़ मारने वाला हरविंदर सिंह
साल 2011 में जब शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे तब एक कार्यक्रम में एक युवक ने पवार के गाल पर थप्पड़ जड़ा था। दरअसल, पवार इफको के एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने का बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान दिल्ली के ट्रांसपोर्टर हरविंदर सिंह के रूप में हुई थी। उसने कहा था, 'मैं शरद पवार को थप्पड़ मारने के लिए ही यहां आया था। ये सब भ्रष्ट हैं।' 
विज्ञापन

प्रशांत भूषण
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण भी मारपीट के शिकार हो चुके हैं। साल 2011 में प्रशांत भूषण से कुछ लोगों ने उनके सुप्रीम कोर्ट स्थित चेंबर में घुसकर मारपीट की थी। मारपीट में घायल हुए प्रशांत भूषण को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भूषण पर हमला करने वाले तीन युवकों में दो फरार हो गए थे जबकि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें