फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, EC का संदेश है ‘वोट उन्हें दीजिए जो आपको धन दे’

Wed, 25 Jan 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान पर रोक लगाकर आयोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि वे विरोधी दलों से धन लें और आम आदमी पार्टी को वोट डालें।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चुनाव आयोग इसे रोकने में विफल रहा। चुनाव आयोग मुझे यह कहने से रोक रहा है कि धन उनसे लीजिए और वोट हमें दीजिए। चुनाव आयोग का संदेश है कि वोट उन्हें दीजिए जो आपको धन दे। केजरीवाल, आप नेता आशुतोष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आशुतोष ने आरोप लगाया कि गोवा के कुंबरूजा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को कथित तौर पर धन बांटे जा रहे हैं।

केजरीवाल ने आप के एक कार्यकर्ता के ट्वीट को भी फिर से रीट्वीट किया, जिसमें कहा गया है कि अगर हम सही हैं तो क्यों झुकें? जब अदालत ने अरविंद केजरीवाल के बयान को सही ठहराया है तो फिर चुनाव आयोग इसके खिलाफ क्यों है। एक कार्यक्रम के बाद जब चुनाव आयुक्त एके जोति से पूछा गया तो उन्होंने केजरीवाल के नवीनतम बयान पर प्रतिक्रिया जताने से इंकार कर दिया और कहा कि संबंधित व्यक्ति को भी बयान के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। जैदी को लिखे पत्र में सोमवार को केजरीवाल ने चुनाव आयोग से कहा था कि उनके बयान का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर रोक लगाना है और बयान को दोहराने के लिए उनके आदेश की समीक्षा करने की मांग की।

EC fails to stop this. EC prevents me from saying-"Take money from them n vote 4 us". EC's msg - "vote 4 those who give u money" https://t.co/NppXPnlxIU— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें