फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया पर टकराव: केजरीवाल ने बताया कट्टर ईमानदार, भाजपा ने पलटवार कर कही यह बात

सार

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी सिसोदिया का बचाव किया है तो भाजपा ने उन्हें भ्रष्टाचार में केजरीवाल का सबसे बड़ा सहयोगी बताया है। यह मामला गुजरात चुनाव में भी तेजी से उछल सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। शराब घोटाले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। आम आदमी पार्टी ने आशंका जाहिर की है कि उनके नेता मनीष सिसोदिया को कल गिरफ्तार किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी सिसोदिया का बचाव किया है तो भाजपा ने उन्हें भ्रष्टाचार में केजरीवाल का सबसे बड़ा सहयोगी बताया है। यह मामला गुजरात चुनाव में भी तेजी से उछल सकता है।

विज्ञापन


शराब घोटाले का मामला सामने आते ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि मनीष सिसोदिया की देर-सबेर गिरफ्तारी हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि शराब घोटाले में सीबीआई ने उन्हें आरोपी नंबर वन बनाया है। इस लिस्ट में शामिल दो अन्य आरोपियों के स्टिंग ऑपरेशन में भी यह बात सामने आ गई थी कि व्यापारियों को शराब का लाइसेंस लेने के लिए ब्लैक में मोटी रकम देनी पड़ी थी। विडियो में आरोपियों ने इशारा किया था कि यह रकम दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास पहुंचानी पड़ी थी। 

सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों ने भी जांच एजेंसी के सामने पैसों की लेनदेन की बात स्वीकार की है। पैसों के लेनदेन की इसी कड़ी को खंगालने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, पंजाब और मुंबई सहित देश के सैकड़ों स्थानों पर छापेमारी की और लेनदेन की ट्रेल पता करने की कोशिश की। माना जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई को कुछ पुख्ता सबूत हाथ लग चुके हैं। यही कारण है कि अब उनसे होने वाली पूछताछ को बेहद गंभीर नजरिये से देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने आशंका जाहिर की है कि पूछताछ के नाम पर उन्हें बुलाकर सोमवार को उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी समय पहले से ही यह आशंका जाहिर करते रहे हैं कि  मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। आज जब उनसे पूछताछ की बात सामने आई, उन्होंने उन्हें कट्टर ईमानदार करार दिया और मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को शहीद भगत सिंह जैसा बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इस तरह की कार्रवाईयों से डरने वाले नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी भारी बढ़त की और है और भाजपा इससे घबरा गई है। अरविंद केजरीवाल ने एक रिपोर्ट के आधार पर यह बताने की कोशिश की थी कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त मिल रही है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की तरफ से आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी इसी सोच का नतीजा है।

केजरीवाल के भ्रष्टाचार में सहयोगी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जानती है कि मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार के दोषी हैं, लिहाजा उसे पता है कि उनकी गिरफ्तारी होनी तय है। यही कारण है कि वह उन्हें पहले ही शहीद बताने की कोशिश कर रही है। भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिस नेता की भी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले में होती है, वह उसे कट्टर ईमानदार और शहीद भगत सिंह बताने लगती है। उन्होंने कहा कि यह देशभक्त शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया केजरीवाल के भ्रष्टाचार के मामलों में सबसे बड़े सहयोगी हैं और गलत कार्य करने के कारण उन पर एजेंसी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें