इटली की सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने डियावेल डीजल के लिमिटेड एडिशन को भारत में पेश कर दिया है। इसकी कीमत कंपनी ने 19.92 लाख एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। यह मोटरसाइकिल महज स्पेशल ऑर्डर पर कंपनी बनाएगी। भारत में इसकी डिलीवरी अगस्त 2017 में शुरू होगी, कंपनी पूरी दुनिया में इसकी सिर्फ 666 यूनिट ही बेचेगी।
इस मोटरसाइकिल को मिलान के फैशन वीक 2017 में अनवील किया गया था। यह मोटरसाइकिल डुकाटी डिजाइन सेंटर और एंड्रिया रोसियो की रचनात्मक पेशकश है। यह डियावेल डीजल हर तरह से एक अलग मोटरसाइकिल है। इस मोटरसाइकिल में फैशन और स्पोर्ट दोनों का समावेश दिखता है।
यह मोटरसाइकिल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंग्लूरू, पुणे और अहमदाबाद के डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में 11 डिग्री इंजन लगा है जो कि 162 एचपी की शक्ति और 130 एनएम का टॉर्क देता है। यह मोटरसाइकिल राइड बाई वायर मैनेजमेंट सिस्टम के सहारे चलती है जो कि अधिक स्पोर्ट बाइकों में देखा जाता है। इस इंजन की क्षमता 1198.4 सीसी का है। 5.7 लीटर में यह मोटरसाइकिल 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।