फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात, सुरक्षा पर की चर्चा

Fri, 09 May 2025 08:01 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, ईटानगर

सार

बैठक के दौरान हाल ही में भारत-म्यांमार सीमा पर वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम को मिली स्वीकृति पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को ईटानगर स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य की सुरक्षा, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। एक सुरक्षित, समृद्ध व डिजिटल रूप से सक्षम अरुणाचल प्रदेश के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के दौरान हाल ही में भारत-म्यांमार सीमा पर वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम को मिली स्वीकृति पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे सीमावर्ती निवासियों को बेहतर बुनियादी ढांचा, आर्थिक अवसर, और जीवन स्तर में सुधार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल परिवर्तन प्रयासों की समीक्षा
सुशासन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे डिजिटल परिवर्तन प्रयासों की भी समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे पारदर्शिता, निगरानी और सेवा वितरण में सुधार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने राजकीय अभिलेखों और राजभवन की पहलों के डिजिटलीकरण को भी आवश्यक बताया ताकि संस्थागत निरंतरता और सार्वजनिक जवाबदेही को सुदृढ़ किया जा सके। राज्य के युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर दोनों नेताओं ने कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा की, जिससे न केवल आर्थिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें