फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: बीआरओ ने चीनी सीमा तक बनाई सड़क, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Sat, 31 Dec 2022 06:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर

सार

बीआरओ की इस सफलता पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बीआरओ को बधाई दी है। बीआरओ ने जानकारी दी कि जिले में एलएसी से लगी सीमा चौकी माजा तक सड़क का निर्माण पूरा किया गया है।
विज्ञापन
बीआरओ ने बनाई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तवांग में चीनी सीमा के पास हुई तनातनी के बीच अरुणाचल प्रदेश से एक अच्छी खबर आ रही है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यहां सुदूर ऊपरी सुबनसिरी जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक सीमा चौकी तक सड़क का निर्माण पूरा करने में सफलता हासिल कर ली है। बीआरओ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

बीआरओ की इस सफलता पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बीआरओ को बधाई दी है। बीआरओ ने जानकारी दी कि जिले में एलएसी से लगी सीमा चौकी माजा तक सड़क का निर्माण पूरा किया गया है। माजा सीमा चौकी पर 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भीषण लड़ाई हुई थी। बीआरओ ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, परियोजना अरुणांक ने एक निष्ठ और समर्पण के साथ अथक परिश्रम करते हुए अरुणाचल प्रदेश में सड़क टीसीसी-माजा पर उत्तरी सीमाओं के साथ एक रणनीतिक स्थान माजा से कनेक्टिविटी हासिल की। यह बीआरओ के कर्मयोगियों के कारण संभव हुआ।

विज्ञापन

 

बीआरओ के प्रोजेक्ट अरुणांक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अनिरुद्ध एस कंवर, साइट ऑफिसर कैप्टन सत्यम, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिमन्यु कादियान और 23 बीआरटीएफ कमांडर नागराज कुमार को लेकर एक ट्रक इसी बुधवार को माजा पहुंचा। बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्व) पी के एच सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें