फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jambey Tashi Dies: भाजपा विधायक जंबे ताशी का निधन, सीएम खांडू ने बताया निजी क्षति

Wed, 02 Nov 2022 03:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

एक अच्छे बैडमिंटन खिलाड़ी और व्यापक रूप से यात्रा करने वाले नेता ताशी को राज्य की समृद्ध पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम करने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
Jambey Tashi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक जंबे ताशी का बुधवार को बीमारी के बाद गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। लुमला सीट से तीन बार विधायक रहे ताशी (48) भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य भी थे। उनके चचेरे भाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया कि भाई श्री जंबे ताशी जी का निधन मेरे लिए एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और मुझे इस त्रासदी से बहुत गहरा दुख हुआ है। मैं दिवंगत के लिए प्रार्थना में परिवार के साथ शामिल होता हूं। प्रिय भाई, आप निर्वाण के सर्वोच्च आनंद को प्राप्त करें। 

विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी त्सेरिंग ल्हामू, तीन बेटियां और एक बेटा है। ताशी 2009 में कांग्रेस के टिकट पर तवांग जिले के लुमला विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुने गए थे। उन्हें 2014 में फिर से चुना गया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2019 का राज्य चुनाव जीता था। उनके पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से गुवाहाटी से लुमला लाया गया। एक अच्छे बैडमिंटन खिलाड़ी और व्यापक रूप से यात्रा करने वाले नेता ताशी को राज्य की समृद्ध पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम करने के लिए जाना जाता था।

1993 में तवांग गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली शिक्षा के बाद ताशी ने नई दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज से स्नातक किया था। एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ताशी को पहली बार 2001 में एक आंचल समिति के सदस्य के रूप में चुना गया था, जिसमें उन्होंने 2001 से 2005 तक एनजीओ युवा अरुणाचल अध्यक्ष के रूप में काम करने के अलावा 2007 तक सेवा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें