अरुणाचल प्रदेश के तवांग में गुरुवार की रात भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया जिसकी वजह से करीब 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल भी हो गए। ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से कई लोग अभी भी मलबे के अंदर दबे हो सकते हैं जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकती है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम रवाना
2 of 4
एनडीआरएफ की टीम रवाना
- फोटो : ANI
घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम को तवांग के लिए रवाना कर दिया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से मलबे के अंदर अभी कई मजदूर दबे हो सकते हैं।
विज्ञापन
मलबे में दबे कई लोग
3 of 4
कई लोग मलबे के अंदर दबे
- फोटो : ANI
भूस्खलन के बाद स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है और दबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
राहत और बचाव कार्य के दौरान शवों के मिलने का क्रम जारी है। साथ ही कई गंभीर रूप से घायल लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।