फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को नैपकिन की तरह इस्तेमाल करते हैं प्रधानमंत्री मोदी: अरुण शौरी

Sat, 07 May 2016 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • भाजपा के लिए खतरनाक है सरकार की प्रणाली
  • सरकार में कोई हिसाब-किताब लेने वाला नहीं
  • पहले भी कर चुके हैं मोदी सरकार पर हमला
विज्ञापन
अरुण्‍ा शौरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अरुण शौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक अहंकारी नेता बताया है। पिछले कुछ सालों से भाजपा में अलग-थलग पड़ चुके शौरी ने मोदी पर एक व्यक्ति संचालित राष्ट्रपति प्रणाली की सरकार चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे भारत के लिए खतरनाक बताया।
विज्ञापन


शौरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी लोगों को नैपकिन की तरह प्रयोग करते हैं। शौरी ने इंडिया टुडे के करन थापर को दिए 40 मिनट के इंटरव्यू में कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रपति प्रणाली से चलने वाली सरकार की तरह है जहां कोई हिसाब-किताब लेने देने वाला नहीं है, केवल मोदी के निर्देशों पर चलने वाली सरकार भारत के लिए ठीक नहीं है।

इस दौरान शौरी ने मोदी सरकार के दो साल के कामों का विश्लेषण किया और चेतावनी दी कि सरकार अगले तीन साल में विशेष रणनीति के साथ नागरिकों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का प्रयास करेगी। इससे विकेंद्रीकरण खत्म होगा और विरोधी आवाजों का गला घोंट दिया जाएगा। शौरी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भी मोदी सरकार की आलोचना की। गौरतलब है कि इससे पहले भी अरुण शौरी ने पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं मोदी सरकार पर हमला

पहले भी कर चुके हैं मोदी सरकार पर हमला - फोटो : pti
इससे पहले शौरी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात से भी सहमति जताई थी कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी विश्लेषक के हवाले से उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क विवादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है जबकि भारत धीरे-धीरे उसके रास्ते पर बढ़ रहा है।

शौरी ने पीएम मोदी को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया था। इसके अलावा उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को एक समान बताते हुए कहा कि दोनों दलों में महज गाय का ही अंतर है। इसके बाद मोदी पर तीखे हमले से नाराज भाजपा नेताओं ने कहा था कि शौरी अब भाजपा के सदस्य नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। 

बिहार चुनावों में मिली हार के बाद भी शौरी ने प्रतिक्रिया दी थी, 'मैंने पहले भी कहा है कि पार्टी और सरकार को तीन नेता चला रहे हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली। इनमें से किसी के हटने की संभावना भी नहीं है क्योंकि वे नरेंद्र मोदी के साथ ही आए हैं, यह बाइ वन गेट टू फ्री है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें