फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण कुमार को डीजीसीए का प्रमुख नियुक्त किया गया

Tue, 09 Jul 2019 10:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई हवाई अड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरुण कुमार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही गई है।
विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नागर विमानन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।" 

अरुण इस साल 31 मई से 9 जुलाई के बीच डीजीसीए का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अरुण कुमार से पहले बी एस भुल्लर नागर विमानन महानिदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें