फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में हुआ अरुण जेटली का सफल 'किडनी ट्रांसप्लांट', हालत खतरे से बाहर

Mon, 14 May 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स में सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और जेटली की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। किडनी दान करने वाले शख्स की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन


आज सुबह 8 बजे हुआ ऑपरेशन 
65 साल के जेटली को शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आज सुबह 8 बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। जेटली पिछले एक महीने से डायलिसिस पर थे। सूत्रों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट में अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप गुलेरिया शामिल थे जोकि एम्स के डायरेक्टर रनदीप गुलेरिया के भाई भी हैं।

6 अप्रैल को दी थी बीमारी की जानकारी 
जेटली ने 6 अप्रैल को अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी थी और लंदन में 10वीं भारत-यूके बैठक को खारिज कर दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'मैं किडनी संबंधित समस्याओं का इलाज करवा रहा हूं, किडनी में कुछ इंफेक्शन हुआ है।'  उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि वह इस समय घर पर आराम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं कई सर्जरी 
सितंबर 2014 में जेटली ने वजन बढ़ने की वजह से बेरिएट्रिक सर्जरी करवाई थी। इससे पहले उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई थी लेकिन बाद में उन्हें एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया। आपको बता दें कि जेटली कई सालों पहले हार्ट सर्जरी भी करवा चुके हैं और डायबिटीज के मरीज हैं। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें