फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन गुजरात पर PM मोदी, बोले- अगले साल तक हर गांव में होगी बिजली

Tue, 23 May 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात की दो दिवसीय यात्रा सोमवार से शुरू हो चुकी है। इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विकास से जुड़ी कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस क्रम में मोदी आज अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के वार्षिक बैठक का उद्घाटन कर रहे हैं।

गुजरात के गांधीनगर में बैंक के वार्षिक बैठक का उद्घाटन समारोह भी शुरू हो चुका है। जानिए इस समारोह से जुड़ी खास बातें-
-वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा 21वीं सदी केवल एशिया की सदी ही नहीं होगी। ये एशिया और अफ्रीका दोनों के विकास के लिए बराबर होगी।
-उन्होंने कहा कि कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ, भारत और अफ्रीका इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में उभर सकते हैं।
विज्ञापन

-उन्होंने कहा कुछ उन्नत देशों की नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्यवधान की संभावना बढ़ रही है।
  PM Modi at inauguration ceremony of annual meeting of African Development Bank in Gandhinagar, Gujarat https://t.co/4T4gd54xKf — ANI (@ANI_news) May 23, 2017 -समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दशकों से हमारे संबंध मजबूत हो गए हैं। 2014 में कार्यालय संभालने के बाद, हमने भारत की विदेशी, पर्यावरण नीति के लिए अफ्रीका को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

-मोदी ने कहा सदियों से भारत का अफ्रीका के साथ मजबूत संबंध रहा है। 
-उन्होंने कहा अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी सहयोग के एक मॉडल पर आधारित है जो अफ्रीकी देशों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी है।
-गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि अफ्रीका के साथ अपने शिक्षा और तकनीकी संबंधों पर भारत को गर्व है।
-उन्होंने कहा पिछले 15 सालों में भारत और अफ्रीका के व्यापार में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और पिछले 5 सालों में ये व्यापार दोगुना हुआ है। 2014-15 में दोनों देशों के बीच करीब 73 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार किया गया। 
- उन्होंने कहा, अगले साल तक भारत का कोई भी गांव बिना बिजली के नहीं रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें