अरुण जेटली ने पनामा पेपर्स मामले पर दी प्रतिक्रिया
- फोटो : PTI
पनामा पेपर्स के खुलासे के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जिन भी लोगों के नाम पनामा पेपर्स में आए हैं, उसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया जा चुका है।
अरुण जेटली ने कहा है कि जिन लोगों के खाते वैध हैं, उन्हें तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जिन लोगों के अवैध खाते हैं, वो अब रातों को चैन की नींद नहीं सो सकेंगे।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के चेयरमैन अतुलेश जिंदल, सीबीडीटी की जांच समिति और आरबीआई अधिकारियों की एक बैठक हुई है। इस बैठक में तय किया गया है कि जांच में लेनदेन की वैधता को परखा जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कंपनियां कानूनी तरीके से खोली गई हैं या नहीं।