फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 से पहले नहीं होंगे लोकसभा चुनाव, फिर भी हर परिस्थिति के लिए है पार्टी तैयार: जेटली

Mon, 12 Feb 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2019 से पहले लोकसभा चुनाव कराए जाने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आम चुनाव अपने तय समय पर होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द चुनाव कराए जाने की कोई परिस्थिति बनती है तो उनकी पार्टी इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


कहा- जल्द चुनाव की स्थिति आने पर उनकी पार्टी इसके लिए भी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर देने और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उनके आक्रामक रवैये को देखते हुए विपक्षी दल और कुछ राजनीतिक विश्लेषक जल्द चुनाव कराने की संभावना जा रहे हैं। 

अगरतला में वित्त मंत्री ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया 

जेटली ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में दो राजनीतिक खेमों एक गैर वाम और दूसरा वामपंथी दलों की जगह है। भाजपा गैर वाम दलों की जगह को भर रही है। राज्य में भाजपा माकपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है। 
विज्ञापन


18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पज्ञर्टी ने पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) से गठबंधन किया है। जेटली ने दावा किया कि इस बार वाम मोर्चा राज्य में सत्ता में नहीं आ सकेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें