फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली, डोभाल ने की सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा

Tue, 11 Jul 2017 03:34 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
arun jaitely
विज्ञापन
रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना के प्रमुखों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान आतंकवाद के खतरे समेत देश की बाह्य सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की। यूनिफाइड कमांडर सम्मेलन नामक एक वार्षिक फोरम के तहत इस बैठक में देश की सुरक्षा तैयारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की स्थिति और समुद्री डोमेन से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन जेटली ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा के लिए थल, जल और वायु सेना की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि देश किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने में सक्षम है।इस बैठक के दौरान तीनों सेनाओं के बीच समन्यवय और देश पर खतरे की स्थिति के समय संसाधनों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें