फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के शौकीन थे अरुण जेटली, रखते थे महंगे जूते, पेन और घड़ियां

Sun, 25 Aug 2019 04:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुर्ता पायजामा और जैकेट के साथ अरुण जेटली की राजनीतिक छवि अक्सर अखबारों और टीवी पर सुर्खियों में रहती थी लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि राजनीतिक रंग में रंगने से पहले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली महंगे ब्रांड्स के शौकीन थे, फिर चाहे वो लंदन की बेस्पोक शर्ट हो या फिर जॉन लॉब द्वारा हस्तनिर्मित जूते हों। 

विज्ञापन


जेटली को मॉन्ट ब्लांक पेन और पटेक फिलिप ब्रांड की घड़ी भी खासी पसंद थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री का शनिवार को यहां 66 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया । वह नौ अगस्त से यहां भर्ती थे। पूर्व वित्त मंत्री घड़ियों, कलमों, शॉल, शर्ट और यहां तक की जूतों का भी शौक रखते थे और उनके कलेक्शन में पटेक फिलिप (घड़ियों में) से मॉन्ट ब्लांक (कलमों में) तक शामिल हैं। 

लेखक-पत्रकार कुमकुम चड्ढा ने अपनी किताब ‘द मैरीगोल्ड स्टोरी’ के 'अरुण जेटली: द पाइड पाइपर' शीर्षक वाले एक अध्याय में कहा है, अरुण की मॉन्ट ब्लांक कलमों और उत्कृष्ट ‘जामावार’ शॉल के कलेक्शन के जिक्र की जरूरत है। वह मॉन्ट ब्लांक की नई कलमों के लॉन्च होने के साथ ही उन्हें खरीदने वालों में से थे।
विज्ञापन


किताब में जेटली के एक करीबी मित्र को उद्धृत किया गया है जो स्वीकार करते हैं कि “तड़क-भड़क से सादगीपूर्ण झुकाव के बावजूद वकील से राजनेता बने जेटली ब्रांड को लेकर सजग बने रहे। उन्होंने लिखा, यद्यपि अरुण जेटली ने अपने पहनावे में काफी बदलाव कर लिया है लेकिन ब्रांड को लेकर वो अब भी सजग हैं। उन्होंने अपने बेटे रोहन के लिए जूतों की जो पहली जोड़ी खरीदी थी वह सल्वाटोर फैरागामो (प्रसिद्ध इतालवी लग्जरी ब्रांड) की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें