पीएम मोदी का 110 फीट का कटऑउट तैयार कर रहे कलाकार जुल्फिकार हुसैन ने कहा कि वह चाहते हैं कि मोदी सरकार 110 साल तक सत्ता में रहे। आपको बता दें कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है, इसी मौके के लिए जुल्फिकार पीएम मोदी का 110 फीट का कटऑउट तैयार कर रहे हैं।
50 साल के जुल्फिकार भारत में नहीं रहते हैं। वह खास तौर पर पीएम मोदी का कटऑउट बनाने के लिए दुबई से आये हैं। वह अपने दोस्त और पूर्व बीजेपी काउंसलर नृपेंद्र पांडे के बुलावे पर भारत आये हैं।
पढ़ें: रोड शो के बाद PM मोदी और शिंजो अबे लोकल रेस्टोरेंट में चखेंगे गुजराती जायका
हुसैन ने उम्मीद जताई कि पीएम का कटऑउट उनके जन्मदिन के मौके पर लखनऊ के बीजेपी ऑफिस के सामने लगाने के लिए तैयार होगा। जहां कटऑउट के अलावा 1500 किलो का लड्डू और 105 किलो घंटियों का भी इंतजाम होगा।
हुसैन ने कहा कि यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। वो खुद पीएम मोदी को तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह आने वाले 110 सालों में पीएम मोदी की सरकार देखना चाहते हैं। हुसैन ने कहा कि वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कटऑउट दिखाना चाहते हैं।
पढ़ें: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ कूटनीति को नए मुकाम पर पहुंचाएंगे पीएम मोदी
हुसैन ने बताया कि वह किसी भी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित नहीं है। वह कलाकार हैं और अपने धर्म को इसमें शामिल नहीं करना चाहते। हुसैन दुबई जाने से पहले बसपा नेता कांशीराम और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का कटऑफ बना चुके हैं। वह दुबई में ऑयल पेंटिंग आर्टिस्ट हैं।
उन्होंने बताया कि उनके दोस्त नृपेंद्र पांडे ने 1998 में पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का 110 फुट का कटऑउट तैयार करने के लिए कहा था। वहीं बीजेपी के पूर्व काउंसलर पांडे ने बताया कि वह और हुसैन 30 सालों से दोस्त हैं।