फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कहा- फैसले का स्वागत, सरकार ने किया बड़ा कार्य

Tue, 06 Aug 2019 02:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन कर जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने तथा अनुच्छेद 370 की अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प को पेश किया। इसे सोमवार को राज्यसभा से पास करवा लिया गया है। इसपर आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह देश की एकता के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


कुमार ने कहा, 'आज की सरकार ने एक बड़ा कार्य किया है। यह देश की एकता की बहुत बड़ी उपलब्धि है। तत्कालीन नेहरू सरकार कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गई थी। इस मुद्दे को आगे बढ़ाया गया था। यह पंडित नेहरू और कांग्रेस की एक बड़ी गलती थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) भी इसका विरोध नहीं करेगा। यूएनओ का न्याय भी इसमें भारत का समर्थन करेगा। पाकिस्तान अगर कोई उछल-कूद करता है तो उसको पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से अपने दावे को वापस लेना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें