फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर को देशभर में दवाई की दुकानें रहेंगी बंद, जा सकते हैं हड़ताल पर

Sat, 08 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में 28 सितंबर को दवाई की दुकानें बंद रह सकती हैं। इसके प्रतिनिधि निकाय ने ये फैसला लिया है। दरअसल इस दिन सभी दुकानदार ई- फार्मेसी के विरोध में हड़ताल पर जा सकते हैं। यह लोग सरकार के ई-फार्मेसी को मंजूरी देने के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल ने बताया, 'देशभर में दवाई की सभी दुकानें 27 सितंबर की आधी रात से 28 सितंबर की आधी रात तक बंद रहेंगी। इस हड़ताल का उद्देश्य ऑनलाइन फार्मेसी की पहल के नतीजों और उसके खतरों से नीति निर्माताओं को अवगत कराना होगा। ऑनलाइन फार्मेसी के कारण करीब 8.5 लाख दुकानदारों की रोजी रोटी खतरे में है।'

बता दें स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री को नियंत्रित करने के मसौदे के नियमों को शुरू किया है। जिसके तहत ई-फार्मेसियों को कानूनी रूप से संचालित करने की मंजूरी दी गई है। माना जा रहा है कि ई-फार्मेसी से दवाइयां 15 से 20 फीसदी तक कम दामों में मिलेंगी। वहीं दुकानदार व्यापार मार्जिन विनियमन के दबाव में ऐसा कर पाने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें