फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार मौलवियों का UN को लेटर, हाफिज के खिलाफ करें कार्रवाई

Wed, 09 Aug 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
देश के एक हजार से अधिक मौलवियों और इमामों ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर के चीफ हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


दारूल उलूम मुंबई के सालाना जलसे में शामिल होने आए इन मौलवियों ने इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूद अन्य आतंकी संगठनों ने के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। मौलवियों ने यह पत्र यूएन सिक्युरिटी काउंसिल की आंतकवादरोधी कमेटी के अध्यक्ष के अलावा पीएमओ को भी इसकी कॉपी भेजी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पत्र में मौलवियों ने कहा है कि हाफिज सईद और उससे जुड़े आतंकी संगठन विश्व शांति के लिए खतरा है। वो भारत को अपना नंबर एक दुश्मन मानता है, लेकिन वो खुद ही इस्लाम और मानवता के लिए सबसे बड़ा गुनाहगार है। 
विज्ञापन


मुंबई के एनजीओ इस्लामिक डिफेंस साइबर सेल के अध्यक्ष डा. अब्दुर रहमान अंजारिया ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि फिलहाल 60 से अधिक आतंकी संगठन है, जो पाकिस्तान की धरती से संचालित है, जिनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले अंजारिया ने 2015 में आईएस के खिलाफ विश्व का सबसे बड़ा फतवा जारी किया था। 

मौलिवयों ने कहा कि जो लोग इस्लाम के नाम पर मासूम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, उनकी निंदा करना जरूरी है। 
विज्ञापन

सईद लड़ेगा चुनाव, शुरू की नई पार्टी

hafiz saeed
पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी समूह जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद ने राजनीतिक क्षेत्र में जगह बनाने के लिए एक नयी पार्टी बनाई है। सईद की राजनीतिक पार्टी का नाम 'मिल्ली मुस्लिम लीग' है। मौलवी और समूह के पुराने शीर्ष सदस्यों में शामिल सैफुल्ला खालिद को नव गठित मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

उसने इस्लामाबाद में आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी पाकिस्तान को एक सही इस्लामी एवं कल्याणकारी राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करेगी और वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

बता दें कि अमेरिका ने जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद की गिरफ्तारी कराने के लिए सूचना देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। वह इस साल की शुरूआत से पाकिस्तान में नजरबंद है।

मालूम हो कि मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद 31 जनवरी से नजरबंद था। जबकि अप्रैल में उसकी हिरासत अवधि को तीन और माह के लिए बढ़ा दिया गया था।

पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को सईद और उसके चार करीबी सहयोगियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी आसिफ हुसैन को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत हिरासत में लिया था। सईद की हिरासत अवधि को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें