फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फैला स्वाइन फ्लू का आतंक, 10 की मौत, कई बीमार

Sat, 24 Jun 2017 01:38 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में स्वाइन फ्लू का आतंक लगातार जारी है और इसकी वजह से इस साल में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है अब ऐसे 5 और केस सामने आए, जिसमें लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। अबतक करीब 285 केस आए हैं, जिसमें से 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें 92 केस एच1एन1 वायरस के हैं, जिसमें करीब 6 की मौत इसी वायरस की वजह से हुई है।
विज्ञापन


बीएमसी के हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को सलाह दी है कि वे घबराए नहीं और इससे बचने के लिए हर कारगर तरीका अपनाए। बीएमसी ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें लोगों को कहा गया है कि अगर उन्हें जरा भी स्वाइन फ्लू के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचे।

इन पांच केसों में एक सात महीने गर्भवती महिला की 13 जून को मौत हुई थी। बुखार और सांस की दिक्कत बढ़ जाने के बाद उसे बड़े सरकारी अस्पताल में 11 जून को भर्ती करवाया गया, लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। एक 45 साल के शख्स की भी मौत स्वाइन फ्लू की वजह से 16 जून को हुई, जिसका इलाज बीएमसी के अस्पताल में चल रहा था। ऐसे ही मालवनी की 35 महिला की मौत 18 जून को हुई।
विज्ञापन


महिला को पहले नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे 15 जून को बीएमसी के अस्पताल में लाया गया। यहां महिला ने दम तोड़ दिया। बीएमसी के डॉक्टरों ने बीमारी से ग्रस्त परिजनों को भी सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें