फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनब गोस्वामी को आतंकी संगठन से मिली धमकी, सरकार देगी Y श्रेणी की सुरक्षा

Mon, 17 Oct 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एडीटर इन चीफ अरनब गोस्वामी को पाक स्थित आतंकी संगठन से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सरकार ने अरनब को 24 घंटे सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। अरनब की सुरक्षा में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर सहित 20 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 'आईबी की सिफारिश के आधार पर गोस्वामी को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा दी जा रही है।' खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय अरनब की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र पुलिस से भी बात कर सकती है। 

आपको बता दें कि अरनब गोस्वामी ऐसे पहले पत्रकार नही हैं जिन्हें सरकार इतनी बड़ी सुरक्षा दे रही है। इससे पहले जी न्यूज के सुधीर चौधरी को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी है। समाचार प्लस के उमेश कुमार को वाई श्रेणी की और पंजाब केसरी के अश्विन कुमार चोपड़ा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें