फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कसा शिकंजा, बांद्रा भीड़ मामले में गलत खबर दिखाए जाने पर केस दर्ज

Mon, 04 May 2020 02:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अर्नब गोस्वामी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एक निजी चैनल पर पालघर मामले में लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी मामले में देश के कई शहरो में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बांद्रा मामले में केस दर्ज किया है। यह मामला पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर जुटी प्रवासी मजदूरों की भीड़ को लेकर टीवी पर गलत खबर दिखाए जाने के लिए दर्ज हुआ है।

आरोप है कि बांद्रा स्टेशन के बाहर जुटी प्रवासी मजदूरों की भीड़ वाली खबर को रिपब्लिक टीवी पर मस्जिद पर भीड़ जमा होना बताया गया। यह खबर दिखाते समय अर्नब गोस्वामी ने बार बार दोहराया कि आख़िर लोग मस्जिदों के पास ही क्यों इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मुंबई में दर्ज हुए अर्नब के खिलाफ इस नए मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धराओं 153, 153A, 295A, 500,  511, 120 (B), के तहत मामला दर्ज किया हैं।

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ यह एफआईआर रजा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी के सेक्रेटरी और नल बाजार निवासी इरफान अबुबकर शेख ने मुंबई के पायधुनी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें