फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना कर रही नए रडार सिस्टम का इस्तेमाल, नहीं बच पाएंगे घर में छुपे आतंकी

Sun, 11 Jun 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में घरों में छुप कर बैठे आतंकियों की अब खैर नहीं है। सेना इन आतंकियों से निपटने के लिए नई रणनीति बना रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सेना सर्च ऑपरेशन के दौरान जिहादियों और आतंकियों को पकड़ने के लिए नए रडार सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। यह रडार घरों में और दीवार के आरपार एक्सेस करने में भी सक्ष्म है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इन रडार सिस्टम को अमेरिका और इजरायल से पहले ही मंगाया जा चुका है। 
विज्ञापन


ये रडार सिस्टम सेना के जवानों को उन आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करने में मदद करेंगे, जो अंडरग्राउंड होकर काम करते हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ जवान इन रडार सिस्टम का इस्तेमाल कश्मीर में कर रहे हैं। 

बता दें कि सेना को इस तरह के रडार के जरूरत सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली असफलता के बाद पड़ी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस घर में छुपे आतंकियों को खोज रही थी। सेना की इंटेलिजेंस एजेंसी को खबर मिली थी कि कुछ जिहादी आतंकी कश्मीर में घरों में छुपकर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद से सेना ने यह ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें