सेना में मनचाही पोस्टिंग और ट्रांसफर कराने का गोरखधंधा करने के आरोपों में पकड़े गए सैन्य अधिकारी और कथित दलाल को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है। सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथन सुब्रमणी मोनी व दलाल गौरव कोहली को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर भी भेजा था और अब उन्हें जमानत दे दी है। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और अब दोनों को ही जमानत मिल गई है।
मूल खबर: सेना में ट्रांसफर, पोस्टिंग रैकेट मामला: लेफ्टिनेंट कर्नल और दलाल को भेजा जेल
सीबीआई ने इस मामले में रंगनाथन सुब्रमणि मोनी, सैन्य अधिकारी पुरुषोत्तम, गौरव कोहली, एस. सुभाष और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराओं में 1 जून को एफआईआर दर्ज की थी। एजेंसी ने मोनी व गौरव को 2 जून को गिरफ्तार किया था। गौरव की निशानदेही पर मोनी के सरकारी निवास से दो लाख रुपये भी बरामद किए थे। सीबीआई का आरोप है कि सेना में ट्रांसफर पोस्टिंग का रैकेट चल रहा है।
Army transfer racket case: Patiala House Court has granted bail to Lt Col RS Moni and alleged middleman Gaurav Kohli— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
दोनों पर आरोप है कि वो सैन्य कर्मियों से मोटी घूस लेकर उन्हें मनचाही पोस्टिंग पर भेजते रहे हैं। इसी कड़ी में बीएसओ एस. सुभाष ने मनचाही जगह तबादले के लिए गौरव को पांच लाख रुपये दिए थे।
गौरव ने 1 जून को दो लाख रुपये सुब्रमणि मोनी को उनके नगला देवता स्थित सरकारी आवास पर दिए। वह घूस देकर बाहर निकला, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने सुब्रमणि मोनी के घर से घूस के दो लाख रुपये भी बरामद करवाए। इसके बाद दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।