शनिवार को देर रात सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में 368 लोगों से पूछताछ कर रही है। लीक की ख़बर मिलने के बाद मुंबई की थाणे क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात देश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। ब्रांच ने महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, नासिक और गोवा में छापेमारी की।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सेना के कुछ लोगों समेत 350 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि आर्मी भर्ती परीक्षा का पेपर विद्यार्थियों को करीब 2 लाख रुपये तक में बेचा गया।
Army recruitment exam paper leak: Thane Crime Branch conducts raids in Maharashtra's Nagpur, Pune, Nashik & Goa.
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017
वहीं, लीक की ख़बर के बाद पुणे के सभी केंद्रों पर आर्मी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है।
#Correction: After paper leak, Army recruitment exam for diff posts cancelled in centres of Pune Zone & not across India,as reported earlier
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017