मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स जिले में 70 लोगों को चर्च ले जा रहे ट्रक के डिवाइडर से टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ।
यह दुर्घटना नॉगस्टन जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर नोन्गसपुंग गांव के पास हुई। हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मोत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। खबर के मुताबिक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को नजदीकी असपताल में भर्ती कराया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना गलत तरह से ड्राइविंग करने से हुई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
Meghalaya: 16 killed & over 50 injured as a truck taking 70 people to a nearby church, overturned in West Khasi Hills district, this morning pic.twitter.com/DSRGQVc9Vv
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017