फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों में जरूरी सामान पहुंचाने को तैयार सेना

Fri, 24 Apr 2020 09:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। सेना गली मोहल्लों में भी जरूरी सामान पहुंचाने को तैयार है और स्थानीय प्रशासन इस काम में उसकी मदद ले सकता है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत तीनों सेना प्रमुखों और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ कोरोना के हालातों और इससे निपटने के उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान सेना प्रमुखों ने बताया, सेना और नौसेना के कुछ अधिकारियों और जवानों के संक्रमित होने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। अभ्यास और पीटी जैसी गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महामारी से निपटने को सेना पूरी तरह तैयार और सतर्क है। हालांकि, इसके साथ ही राजनाथ ने चेताया कि दुश्मन इस नाजुक स्थिति का किसी भी तरह फायदा न उठा पाए। ऐसे में सेना के तीनों अंगों को तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। बैठक में सैन्य अधिकारियों के खर्च पर पाबंदी हटाए जाने के फैसले की समीक्षा भी की गई। सेना ने कहा कि इससे पीपीई और जरूरी सामान खरीदने के काम को आसान बना दिया है। इस वजह से कई जगहों पर सिविल प्रशासन की बेहतर मदद हो पा रही है।

बैठक में जनरल रावत के अलावा सेना प्रमुख एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के भदौरिया, रक्षा सचिव अजय  कुमार और रक्षा सचिव (वित्त) गार्गी कौल ने हिस्सा लिया। इनके अलावा देना के 12 कमान और अंडमान निकोबार और पोर्ट ब्लेयर के कमान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें