सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी हत्या मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी मेजर निखिल राय हांडा ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक नकली अकाउंट बनाया था। पुलिस का दावा है कि इस अकाउंट के जरिए आरोपी ने शैलजा से साल 2015 में दोस्ती की थी। उस समय आरोपी की पोस्टिंग श्रीनगर में थी।
विज्ञापन
2 of 9
शैलजा द्विवेदी
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी मेजर के दो फोन की जांच की। जिससे पता चला कि वह सोशल मीडिया पर दो अकाउंट चलाता है। जिसमें एक असली है और उसने बताया कि वह सेना में अधिकारी है। वहीं दूसरी नकली अकाउंट में उसने खुद को दिल्ली का एक व्यापारी बताया है। पुलिस का दावा है कि वह नकली अकाउंट के जरिए दूसरी महिला के साथ भी बात करता है। उसकी कॉल रिकॉर्ड्स को खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि शैलजा के अलावा वह दिल्ली की रहने वाली तीन महिलाओं के भी संपर्क में था। जिन्हें अब पुलिस ने अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
3 of 9
शैलजा-निखिल
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की टाइमलाइन पर बार शैलजा की तस्वीर देखी थी। जिसके बाद उसने 2015 में शैलजा के साथ बातचीत शुरू की थी और उसे अपनी असल पहचान 6 महीने बाद बताई थी। इसके बाद दोनों ने मिलने का निर्णय लिया। सूत्रों का दावा है, इसी बीच उसका मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया जबकि परिवार साकेत में रह रहा था। लेकिन उसने नगालैंड के दीमापुर ट्रांसफर किए जाने की विनती की। जहां दोनों मिलने लगे। शैलजा ने इसके बाद हांडा की मुलाकात अपने पति अमित से करवाई। जिसके बाद वह उनके घर हाउस पार्टियों के लिए आने लगा।
4 of 9
shailja
पुलिस के अनुसार जब हांडा कुछ ज्यादा शैलजा की जिंदगी में दखल देने लगा तो उसने उसकी शिकायत वरिष्ठ सेना अधिकारियों से करने की धमकी थी और उसे खुद से दूर रहने के लिए कहा। आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि दो हफ्ते पहले उसने कहा था कि वह उसका कोर्ट मार्शल हो इसे सुनिश्चित करेगी। जिसके बाद शनिवार को उसने आर्मी बेस कैंप में शैलजा को मिलने के लिए बुलाया जहां उसका बेटा भी भर्ती है। दोनों के बीच कार में झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने द्विवेदी का गला काट दिया और उसे कार से नीचे गिराकर उसे दो बार कार से कुचल दिया।
विज्ञापन
5 of 9
निखिल हांडा
पत्नी ने कहा- हमारा खुशहाल परिवार था - आरोपी मेजर हांडा की पत्नी ने जांच में पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिनों तक अपने पति पर किसी के साथ अफेयर होने को लेकर शक हुआ था लेकिन पति किसी तरह उसे मनाने में सफल रहे थे। पत्नी ने बताया कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा था। हांडा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हम दोनों में कुछ भी गलत नहीं था। हमारा एक खुशहाल परिवार था।
विज्ञापन
6 of 9
major nikhil handa
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ ही क्यों छुपा - सूत्रों के अनुसार मेजर हांडा हत्या के बाद छुपने के लिए मेरठ कैंट गया था। वह 3 साल मेरठ में तैनात रहा था। वह वहां जाकर अधिकारी मेस में रुका। उसे लगा कि यह छुपने के लिए सबसे सुरक्षित जगह है क्योंकि यहां पुलिस नहीं घुस सकती है। हालांकि वह बीच-बीच में मोबाइल ऑन करके इंटरनेट कॉल कर रहा था। जिसकी वजह से पुलिस को उसकी लोकेशन मिलती रही।
विज्ञापन
7 of 9
शैलजा द्विवेदी
वीडियो कॉलिंग करते पकड़ी गई थी शैलजा - शैलजा निखिल के साथ वीडियो कॉलिंग करते हुए पकड़ी गई थी। इस पर मेजर अमित उस पर खासे नाराज हुए थे। पति की ओर से चेतावनी मिलने के बाद से शैलजा निखिल से दूरियां बनाने की कोशिश में लगी थी, लेकिन चाहते हुए भी ऐसा नहीं हो पा रहा था।
8 of 9
आरोपी निखिल हांडा
रास्ता भटका, 22 किलोमीटर घूमा और इसी कारण पकड़ा गया- हत्या के बाद निखिल कार से मेरठ की ओर चला गया। हालांकि, रास्ता भटकने से गलत सड़क पर पहुंच गया, जिस कारण उसे मेरठ टोल से होकर गुजरना पड़ा। पुलिस आरोपी की तलाश में उससे संबंधित जानकारी दिल्ली एनसीआर में टोल वालों को दे चुकी थी। गलत दिशा में जाने से आरोपी को 22 किमी गाड़ी घूमा कर लानी पड़ी। इसी दौरान उसकी कार की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फेसबुक पर एक्टिव रहने वाली शैलजा ने मौत से एक दिन पहले आखिरी पब्लिक पोस्ट की थी। 22 जून की रात 10 बजकर 48 मिनट पर उसका आखिरी पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- जब आपकी जिंदगी में काफी रंग भरे हो, फिर भी आपको यह याद रहना चाहिए कि चीजें ब्लैक एंड वाइट में आती हैं। 22 जून की पोस्ट के साथ सफेद कुर्ता पहनी फोटो भी शेयर की थी। 11 जून को शैलजा ने प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए लिखा था- मेरे पास शायद बहुत खूबसूरत चेहरा नहीं है, लेकिन मैं, मैं ही हूं।