फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जवान का वीडियो वायरल, कहा-सबसे घटिया खाना दिया जाता है

Tue, 07 Mar 2017 01:40 PM IST
amarujala.com-Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव के बाद एक और जवान का शिकायती वीडियो आया है। जवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिंधव जोगीदास नाम के इस जवान ने भी खराब खाना दिए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में जवान सिंधव जोगीदास ने आरोप लगाया है कि  'बहुत सारी यूनिटों में खाना दिया जाता है तो सिर्फ जिंदा रखने के लिए।  सबसे सस्ती सब्जी, सबसे सस्ता फ्रूट, सबसे घटिया खाना दिया जाता है।'

यही नहीं उन्होंने सेना के कुछ अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान का आरोप है कि 'सेना के कुछ अफसरों ने जवानों को गुलाम समझ रखा है। जवानों को सबकुछ मजबूरी में करना पड़ता है। जो मुंह खोलता है वो मारा जाता है।'
विज्ञापन


जोगीदास की मुताबिक जब वह छुट्टी समाप्त होने के 2 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे तो उन्हें सहायक का काम करने की सजा दी गई। जोगीदास की मानें तो जब उन्होंने सजा को स्वीकार करने से इंकार किया तो उन्हें 7 दिन सेना की हिरासत में भेज दिया गया।

जवान जोगीदास ने बताया कि वह पीएमओ और रक्षा मंत्री समेत सेनाध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं। शिकायत करने पर उसके खिलाफ जांच बिठा दी गई।

जवान के आरोपों पर सेना ने दी सफाई
उधर जवान सिंधव जोगीदास के आरोपों पर सेना ने सफाई दी है। सेना के उच्च सूत्रों के मुताबिक जोगीदास को पिछले साल अनुशासनहीनता के लिए कोर्ट मार्शल किया गया। सेना के अधिकारियों को बदनाम करने के मकसद से यह वीडियो पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें