फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का मुख्यालय होगा शिफ्ट, साउथ ब्लॉक से दिल्ली कैंट ले जाया जाएगा

Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
South Block - फोटो : Youtube
विज्ञापन

सेना मुख्यालय को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक से दिल्ली छावनी स्थानांतरित किया जाएगा। वहां बनने वाले भवन के भूमि पूजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ शुक्रवार को शामिल होंगे। यह जानकारी सेना भवन के सूत्रों ने बुधवार को दी। नया सेना भवन दिल्ली छावनी में मानेक शॉ केंद्र के पास 39 एकड़ भूमि पर पांच साल में बनकर तैयार होगा। 

विज्ञापन


रायसीना हिल पर बने साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, वाइसराय हाउस (अब राष्ट्रपति भवन) तथा संसद भवन का निर्माण 1912 में दिल्ली में राजधानी बनने पर हुआ था। केंद्रीय शहरी आवास व शहरी मंत्रालय ने जनवरी में कहा था कि साउथ व नॉर्थ ब्लॉक में सरकारी पुनर्विकास योजना के तहत संग्रहालय बनाया जाएगा।

फिलहाल साउथ ब्लॉक में पीएमओ, रक्षा मंत्रालय व विदेश मंत्रालय हैं जबकि नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय के कार्यालय हैं। पुनर्विकास योजना में मौजूदा संसद भवन के साथ ही त्रिभुजाकार भवन में संसद भवन तथा सभी मंत्रालयों के सचिवों के लिए संयुक्त सचिवालय निर्माण तथा राजपथ का पुनर्विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें