फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया ने फैलानी शुरू की अफवाह, डॉन और जिओ में भारतीय सैनिकों के मारे जाने की सूचना

Fri, 30 Sep 2016 08:17 AM IST
शशिधर पाठक
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन
भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार एक के बाद एक हथकंडे अपना रहा है। इसी क्रम में वहां के प्रमुख अखबार डॉन की वेब साइट और टीवी चैनल जिओ में एक भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान के पकड़े जाने और कुछ सैनिकों (डॉन के अनुसार आठ और जिओ के अनुसार 14) के मारे जाने की सूचना है। सेना मुख्यालय सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी मीडिया की यह खबर सही नहीं है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की मीडिया गलत तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रिपोर्ट दे रही है। सैन्य सूत्रों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारत के न तो आठ और न ही 14 सैनिक शहीद हुए हैं। यह खबर भ्रामक और तथ्यों से परे है।

भूलवश एलओसी पार गया सैनिक
सेना मुख्यालय सूत्रों के अनुसार 37 आरआर बटालियन का एक सैनिक हथियार के साथ नियंत्रण रेखा के उस पार (पाक अधिकृत कश्मीर) की तरफ चला गया था। भारतीय डीजीएमओ ने हॉट लाइन पर पाकिस्तान के अपने समकक्ष को भूलवश नियंत्रण रेखा के उस पार गए इस सैनिक के बारे में जानकारी दे दी है और दोनों देशों के बीच स्थापित प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान इस सैनिक को लौटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना का भगोड़ा है चंदू बाबूलाल चौहान

- फोटो : File Photo
वहीं नादर्न कमान के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के अखबार डॉन और जिओ न्यूज चैनल में जिस सैनिक चंदू बाबू लाल चौहान के बारे में जानकारी दे रहा है, वह भारतीय सेना का भगोड़ा है और उसका भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से कोई लेना-देना नहीं है।

कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं
सेना मुख्यालय सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के पार जाकर हुई सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना का कोई भी सैनिक शहीद नहीं हुआ है। सेना के दावे के अनुसार सर्जिक स्ट्राइक में शामिल टीम का कोई सदस्य पाकिस्तान सेना के हाथ नहीं आया है। भारतीय सैनिकों के मारे जाने को लेकर पाकिस्तानी मीडिया द्वारा फैलाई जा रही खबर अफवाह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें