भारतीय सेना ने पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त करने के लिए तोप का इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने पहली बार इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में तोप का इस्तेमाल किया गया है।
2003 में दोनों देशों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह पहला मौका है जब तोप का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के चार पोस्ट को नष्ट करने के लिए सेना ने सीधे-सीधे तोप का इस्तेमाल किया है।
कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकियों द्वारा सेना के एक जवान का शव क्षत-विक्षत कर दिया गया था, जिसका बदला सेना ने लिया है।