फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान से 10 हजार करोड़ की कीमत के 1 दर्जन US-2i विमान खरीदेगा भारत

Sat, 05 Nov 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते शुरू हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान भारत 10 हजार करोड़ रुपए की लागत के एक दर्जन तेज गति वाले US-2i विमान खरीद सकता है। 11-12 नवंबर को पीएम मोदी जापन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देश असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तेज गति वाले US-2i विमान की खरीद की घोषणा इस सम्मेलन का अहम हिस्सा हो सकती है। टर्बो प्रॉप्स नाम की तकनीक से लैस US-2i एयरक्राफ्ट में ऐसी खूबियां हैं कि यह जमीन के साथ-साथ पानी से भी उड़ान भर सकता है। खबरों के मुताबिक भारत की योजना एक दर्जन विमान खरीदने की है।

जिसमें छह विमान नौसेना के लिए और छह तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाएंगे। हालांकि अभी इस पर फैसला लिया जाना बाकी है। सोमवार को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की मीटिंग में भी इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 से लटका है 10 हजार करोड़ रुपए का सौदा

- फोटो : getty
आपको बता दें कि US-2i एयरक्राफ्ट का ज्यादातर इस्तेमाल सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। इमरजेंसी की स्थिति में 30 सैनिकों को एक साथ US-2i के जरिए भेजा जा सकता है।

अगर दोनों देशों के बीच यह समझौता होता है, तो चीन को यह संदेश जाएगा कि भारत और जापान रक्षा क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ हैं। अधर में लटके 10 हजार करोड़ रुपये के एक दर्जन जापानी एयरक्राफ्ट US-2i खरीद के प्रोजेक्ट पर भारत दोबारा काम कर रहा है।

एयरक्राफ्ट US-2i के खरीद की डील 2013 में शुरू हुई थी, लेकिन विमान की कीमतों को लेकर अभी तक इस सौदे को अंतिम रूप नहीं दिया ज सका। हालांकि जापान ने विमान की कीमत कम करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें