फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ गरजीं भारतीय तोपें

Sat, 05 Nov 2016 10:59 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त करने के लिए तोप का इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने पहली बार इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में तोप का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


2003 में दोनों देशों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह पहला मौका है जब तोप का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के चार पोस्ट को नष्ट करने के लिए सेना ने सीधे-सीधे तोप का इस्तेमाल किया है।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकियों द्वारा सेना के एक जवान का शव क्षत-विक्षत कर दिया गया था, जिसका बदला सेना ने लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत ने दिया करारा जवाब

- फोटो : DEMO Pics
सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के नागरिक ठिकानों पर मोर्टार से जबर्दस्त हमला किया था, भारत ने उसका करारा जवाब दिया है। सूत्रों का कहना है कि संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान की रोजाना की आदत बन गई है और इसकी तीव्रता काफी बढ़ गई थी।

​वहीं वन रैंक वन पेंशन पर सैन्य सूत्रों का कहना है कि 95 फीसदी मामले संतोषजनक तरीके से हल हो गए हैं। 96000 पूर्व सैनिकों के दस्तावेज गायब हैं, इसके कारण कुछ मामलों में भुगतान में देरी हो रही है। बाकी बचे मामलों का निपटारा भी दो महीने के भीतर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें