फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा मुठभेड़ पर बोले सेना प्रमुख नरवणे, एलओसी पार करने वाला जिंदा वापस नहीं जा पाएगा

Thu, 19 Nov 2020 09:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
थलसेनाध्यक्ष एमएम नरवणे - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। घाटी में अशांति फैलाने के इरादे से दाखिल हुए ये आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही सेना ने उन्हें मार गिराया। सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने भी पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

 
सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने का प्रयास करने वाले आतंकी जिंदा नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों के लिए यह संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि जो भी भारत में घुसपैठ के लिए एलओसी पार करेगा, वो वापस नहीं जा पाएगा, इसी तरह ढेर कर दिया जाएगा।


बता दें कि जम्मू के नगरोटा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में गुरुवार तड़के चार आतंकवादियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार ये आतंकी चावल की बोरी भरे ट्रक में आ रहे थे। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो एसओजी भी घायल हुए हैं। आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने नगरोटा मुठभेड़ को लेकर सेना के जज्बे की तारीफ की और आतंकियों को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि जब भी घाटी में लोकतंत्र का पर्व मनाया जाता है, ये आतंकी वहां दहशत फैलाने की कोशिश करने लगते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से ऐसी घटनाओं का खुलकर विरोध करने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें