फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन तनाव : एलएसी पर पीछे हटने में आनाकानी कर रहा ड्रैगन, जनरल नरवणे पहुंचे लद्दाख

Wed, 28 Apr 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सेना प्रमुख ने तनातनी वाले इलाकों में सेना की तैनाती और कम वक्त में कार्रवाई का लिया जायजा, डेपसांग में बरकरार है आमने-सामने की स्थिति
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख और सियाचिन-साल्टोरो रिज इलाकेका दौरा किया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तनातनी वाले इलाकों से फरवरी में भारत और चीन में पीछे हटने के हुए करार पर चीनी सेना की चल रही आनाकानी के बीच सेना प्रमुख ने सेना की तैनाती और कम वक्त में कार्रवाई की क्षमता का जायजा लिया।

विज्ञापन


जनरल नरवणे बुधवार को मौजूदा गंभीर तनातनी वाले इलाके डेपसांग के मद्देनजर अहम सैन्य ठिकाने दौलत बेग ओल्डी (डीओबी) का भी दौरा करेंगे। पैंगोंग झील के इलाके से हटने के बाद चीन करार के मुताबिक गोगरा, हॉट स्प्रींग और डेमचक से हटने से इनकार कर रहा है। उधर, डेपसांग में भी आमने-सामने की स्थिति बरकरार है।

जनरल नरवणे और उनके साथ गए उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को लद्दाख के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजी के मेनन ने ताजा हालात, सुरक्षा तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन चीन के साथ सैन्य स्तर की बातचीत की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा तनातनी को लेकर भारत और चीनी सेना के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। गौरतलब है कि सियाचिन-साल्टोरो रिज इलाकेमें ही दो दिन पहले पंजाब रेजिमेंट के दो जवानों की हिम स्खलन में मौत हो गई थी। 

जवानों का बढ़ाया हौसला
सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे ने दुर्गम इलाकों में ऊंचाई वाली जगहों पर दुरूह मौसम की स्थिति में तैनात होने वाले जवानों से बातचीत की और इस दौरान उनकी दृढ़ता और ऊंचे मनोबल के लिए उनकी सराहना की। जनरल नरवणे का बुधवार को ही दिल्ली लौटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें