सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि सीमा पर तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में हमने किसी भी क्षेत्र को नहीं गंवाया है और हम उसी जगह हैं जहां हम इस वार्ता को शुरू करने से पहले थे। उन्होंने कहा कि हमने एक इंच जमीन नहीं खोई गई है और न भविष्य में खोएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हाल ही में कुछ आतंकी घटनाएं हुई है। अभी भी घाटी में युवा आतंकी संगठनों में शामिल हो रहे हैं। हालांकि आतंकी घटनाओं में काफी सुधार हुआ है। हमारा प्रयास युवाओं को गलत रास्ते में जाने से रोकना है