सेना प्रमुख जनरल नरवणे स्थिति का जायजा लेते
- फोटो : ANI
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे गुरुवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर पुणे पहुंचे। इसके बाद वे दक्षिणी कमान के मुख्यालय पहुंचकर सैन्य तैयारियों का जायजा लिया तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए की गई पहल की भी समीक्षा की। इसके साथ उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान की गई सैन्य सहायता पर भी चर्चा की।