फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सेना प्रमुख रावत की चेतावनी, कहा- घुसपैठ का देंगे मुंहतोड़ जवाब

Tue, 15 Jan 2019 12:47 PM IST
अभिषेक त्यागी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Indian Army Chief Bipin Rawat - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कड़े कदम उठाने में हिचकेगी नहीं।

विज्ञापन


जनरल रावत ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है और भारतीय सेना उससे प्रभावी ढंग से निपट रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन


सेना दिवस के मौके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर मनोबल ऊंचा बना रहे।’’ 

जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना पश्चिम सीमा पर आतंकवादी कृत्यों से निपटने के लिए कोई कड़ा कदम उठाने में हिचकिचाएगी नहीं।

उन्होंने कहा कि पूर्वी सेक्टर में सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नये दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

चीन से लगी सीमा का संदर्भ देते हुए जनरल रावत ने कहा, ‘‘हम पूर्वी सीमा पर स्थिति की समीक्षा करते रखेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिक पूर्वी क्षेत्र सीमा की निगरानी में कोई समझौता नहीं होने देंगे।’’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें