फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर झड़प के वीडियो को सेना ने बताया फर्जी, कहा- अभी कोई हिंसा नहीं हो रही

Mon, 01 Jun 2020 03:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय सेना ने भारत-चीन सीमा पर झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर आधिकारिक बयान जारी कर खंडन किया है। सेना ने कहा कि सीमा पर एक घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है और जिसे हमारे संज्ञान में लाया गया है वह वीडियो प्रमाणिक नहीं है। इस वीडियो को उत्तरी सीमा पर जो कुछ हो रहा उसे जोड़कर देखना गलत है। वहां पर अभी कोई हिंसा नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


सेना ने बयान में कहा कि भारत चीन के बीच जो भी मतभेद हैं वह प्रोटोकॉल के तहत सैन्य कमांडरों के बीच सीमा प्रबंध को लेकर आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। हम इसे सनसनीखेज बनाने की कोशिशों की सख्त निंदा करते हैं, जिससे हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को आघात पहुंचता है। हम मीडिया से अपील करना चाहते हैं कि वह ऐसे वीडियो को नहीं दिखाएं जिससे सीमा पर तनाव बढ़े और माहौल खराब हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें