फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की खुफिया सूचना पर जम्मू कश्मीर और पंजाब के सेना कैंपों पर 'ऑरेंज अलर्ट'

Wed, 16 Oct 2019 08:12 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जश्न के मूड में जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान से आतंकियों के घुसपैठ की सूचना पर जम्मू कश्मीर और पंजाब में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए सेना कैंपों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पिछले महीने भी जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावरों के घुसपैठ की खुफिया सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह जारी खुफिया सूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान से आतंकवादियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसा है। इस सूचना के बाद भारतीय वायुसेना ने पठानकोट समेत अपने एयरबेसों को अलर्ट पर रखा है। 

रक्षा बेसों को सुरक्षित रखने के लिए सैन्य बल एहतियाती कदम उठा रहे हैं। पिछले महीने सेना और एयरफोर्स के सभी बेस पर जो अलर्ट घोषित किए गए थे, कुछ दिनों में खतरा टलने के बाद वापस ले लिए गए थे। एक बार फिर खुफिया सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाया है, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भी लगातार घुसपैठ और हमले की फिराक में है। कुछ दिनों पहले पंजाब से सटे पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से हथियार पहुंचाने की घटना सामने आने के बाद सेना ने पठानकोट सहित अन्य संवदेनशील स्थानों पर खोज अभियान भी चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें