एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Indian Navy
सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने वाइस एडमिरल बिमल वर्मा द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने को लेकर चुनौती दी गई थी। करमवीर सिंह को नौसेनाध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने के तुरंत बाद बिमल वर्मा ने उनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी।